शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 7.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Ads

शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 7.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

  •  
  • Publish Date - April 11, 2025 / 07:49 PM IST,
    Updated On - April 11, 2025 / 07:49 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) शेयर बाजार में शुक्रवार को आई जोरदार तेजी से निवेशकों की संपत्ति 7.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

भारत समेत विभिन्न देशों पर लगाए उच्च सीमा शुल्क को तीन महीनों के लिए टालने के अमेरिकी सरकार के फैसले से स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,310.11 अंक यानी 1.77 प्रतिशत उछलकर 75,157.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,620.18 अंक बढ़कर 75,467.33 तक पहुंच गया था।

इस तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7,85,135.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,67,468.51 करोड़ रुपये पहुंच गया।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

ताजा खबर