(तस्वीर के साथ)
रांची, 24 फरवरी (भाषा) झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट मंगलवार को पेश किया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नीत सरकार ने 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था।
राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में कहा, ‘‘ मैं सदन के पटल पर वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट रखता हूं।’’
किशोर ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग.. गरीब, किसान, आदिवासी और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
भाषा निहारिका
निहारिका