हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन का प्रोटोटाइप तैयार कर रही है जेएलआर

Ads

हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन का प्रोटोटाइप तैयार कर रही है जेएलआर

  •  
  • Publish Date - June 15, 2021 / 02:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी नयी प्रीमियम एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर के नये प्लेटफार्म पर आधारित एक हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन का प्रोटोटाइप तैयार कर रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘न्यू डिफेंडर एफसीईवी’ कांसेप्ट जेएलआर के 2036 तक शून्य टेल-पाइप उत्सर्जन और 2039 तक अपनी आपूर्ति श्रृंखला, उत्पादों एवं कारोबार में शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने के लक्ष्य का हिस्सा है। यह पिछले महीने घोषित की गयी कंपनी की ‘रीइमेजिन’ (नवकल्पना) रणनीति के अनुरूप है।

प्रोटोटाइप का विकास कंपनी की उन्नत इंजीनियरिंग परियोजना – प्रोजेक्ट जियस के तहत किया जा रहा है। इसमें वह अनुसंधान एवं विकास करने वाली कई इकाइयों के साथ मिल कर काम कर रही है। प्राजेक्ट जियस ब्रिटेन सरकार द्वारा समर्थित एडवांस्ड प्रोपल्शन सेंटर द्वारा आंशिक रूप से वित्तपोषित है।

भाषा प्रणव मनोहर

मनोहर