केफिन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को अंतिम दिन 2.59 गुना अभिदान

Ads

केफिन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को अंतिम दिन 2.59 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - December 21, 2022 / 06:53 PM IST,
    Updated On - December 21, 2022 / 06:53 PM IST

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) वित्तीय सेवा मंच केफिन टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन बुधवार को 2.59 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 2,37,75,215 शेयरों की पेशकश पर 6,14,67,520 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को 4.17 गुना अभिदान मिला है, जबकि खुदरा संस्थागत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 1.36 गुना अभिदान मिला है। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 23 प्रतिशत अभिदान मिला है।

कंपनी के 1,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 347-366 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी का आईपीओ शुद्ध रूप से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके पहले केफिन टेक्नोलॉजीज ने एंकर निवेशकों से 675 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

भाषा अजय अजय पाण्डेय

पाण्डेय