नागालैंड विधानसभा ने 24,699 करोड़ रुपये का बजट पारित किया

Ads

नागालैंड विधानसभा ने 24,699 करोड़ रुपये का बजट पारित किया

  •  
  • Publish Date - March 8, 2025 / 07:19 PM IST,
    Updated On - March 8, 2025 / 07:19 PM IST

कोहिमा, आठ मार्च (भाषा) नागालैंड विधानसभा ने शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 24,699.83 करोड़ रुपये का बजट ध्वनि मत से पारित किया।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने बृहस्पतिवार को बजट पेश किया था। उनके पास वित्त विभाग भी है।

विधानसभा सदस्यों ने अगले वित्त वर्ष के लिए 82 विभागों की अनुदान मांगों को मंजूरी देने के बाद बजट को पारित किया।

सदन ने अनुदानों की मांगों से संबंधित नागालैंड विनियोग (सं. 3) विधेयक 2025 को भी पारित किया।

बजट में उभरते उद्योगों पर विशेष ध्यान देते हुए 5,000 युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र के रोजगार में प्रशिक्षित करने का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा नागा संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने, राज्य की ऊर्जा कमी को दूर करने और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल की गई हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय