मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में मजबूती

Ads

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में मजबूती

  •  
  • Publish Date - May 27, 2021 / 02:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को निकेल की कीमत 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,275.20 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव 10.20 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,275.20 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,228 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश