ओरिएंट इलेक्ट्रिक का तीसरी तिमाही का मुनाफा 26.7 प्रतिशत घटकर 38 करोड़ रुपये पर

Ads

ओरिएंट इलेक्ट्रिक का तीसरी तिमाही का मुनाफा 26.7 प्रतिशत घटकर 38 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - January 20, 2022 / 09:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) ओरिएंट इलेक्ट्रिक का दिसंबर, 2021 में समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 26.7 प्रतिशत घटकर 38.08 करोड़ रुपये रह गया है। जिंस कीमतों में वृद्धि से कंपनी का मार्जिन प्रभावित हुआ है जिससे उसका मुनाफा नीचे आया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

सीके बिड़ला समूह की इस कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर 2020-21 में 51.94 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की परिचालन आय 9.7 प्रतिशत बढ़कर 678.35 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 618.34 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 628.31 करोड़ रुपये था, जो अक्टूबर-दिसंबर 2020-21 के 549.58 करोड़ रुपये से 14.33 प्रतिशत अधिक है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय