नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने जापान बैंक फ़ॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) से 80 अरब येन (जेपीवाई) का ऋण प्राप्त किया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि पावरग्रिड ने 17 जून को ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
पावरग्रिड ने कहा कि उसने ‘जेबीआईसी से 80 अरब येन का ‘ग्रीन लोन’ (हरित ऋण) हासिल किया है।’’
बयान में कहा गया है कि यह सुविधा खावड़ा-नागपुर ‘एचवीडीसी पारेषण परियोजना’ के वित्तपोषण में मदद करने के मकसद से है और यह नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण के लिए ज़रूरी बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए पावरग्रिड और जेबीआईसी के बीच रणनीतिक सहयोग को दर्शाती है।
तोक्यो मुख्यालय वाला जेबीआईसी, जापान का नीति आधारित वित्तपोषण संस्थान है, जो पूरी तरह से जापान सरकार के मालिकाना हक में है।
पावरग्रिड भारत की प्रमुख ऊर्जा पारेषण कंपनी है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय