Raipur IPL 2026 Match Ticket Price || Image- Symbolic (Canva)
रायपुर। रायपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की टिकटों के रेट लगभग तय हो गए हैं। सामान्य सीटों की शुरुआत 2000 रुपये से की जाएगी, (Raipur IPL Match 2026 Ticket Price) जबकि सामान्य स्टैंड्स के लिए 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक के रेट तय किए गए हैं।
स्टूडेंट्स के लिए भी टिकट 2000 रुपये में उपलब्ध होगी। वहीं प्रीमियम अनुभव के लिए सिल्वर कैटेगरी की टिकट 20000, गोल्ड कैटेगरी 30000 रुपये और प्लैटीनम कैटेगरी 40000 रुपये में मिलेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कॉर्पोरेट बॉक्स का आनंद लेने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को करीब 30000 खर्च करने होंगे। (Raipur IPL 2026 Match Ticket Price) टिकट रेट्स को लेकर अंतिम घोषणा जल्द की जा सकती है।
बता दें कि, आईपीएल 2026 में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में 2 रोमांचक मुकाबले होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 10 मई को मुंबई इंडियंस (MI) से और 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।
IPL 2026 : रायपुर में IPL मैचों की टिकट कीमतें लगभग तय, जल्द शुरू होगी बुकिंग#IPL2026 | #IPL | #Raipur | #Chhattisgarh | #Cricket | #TicketBooking | #IPLUpdates | IPL 2026 | Ticket Prices
— IBC24 News (@IBC24News) April 19, 2026