जोधपुर में राजस्थान अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 20 मार्च से

Ads

जोधपुर में राजस्थान अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 20 मार्च से

  •  
  • Publish Date - February 15, 2023 / 05:10 PM IST,
    Updated On - February 15, 2023 / 05:10 PM IST

जयपुर, 15 फरवरी (भाषा) राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद (आरईपीसी) जोधपुर में 20 से 22 मार्च को राजस्थान अंतरराष्ट्रीय एक्सपो का आयोजन कर रही है।

परिषद एवं राजस्थान लघु औद्योगिक निगम लिमिटेड (राजसीको) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने कहा कि आरईपीसी द्वारा गत कुछ दिन में इस एक्सपो के प्रचार-प्रसार के लिए देश-विदेश के चैम्बर आफ कॉमर्स के साथ करार (एमओयू) किये गए हैं।

अरोड़ा ने बताया कि आरईपीसी द्वारा ‘राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो’ के प्रचार-प्रसार, अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और संस्थागत, व्यापारिक एवं व्यावसायिक संबंधों को विकसित करने के उद्देश्य से हाल ही में नेशनल यूस इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स; यूराल चैंबर ऑफ कॉमर्स, रशिया एवं ग्लोबल बिजनेस फेडरेशन मिड्ल ईस्ट, यूएई के साथ एमओयू किया गया है।

इसके साथ ही आरईपीसी द्वारा राज्य एवं देश में प्रमुख रूप से सक्रिय व्यापारिक संगठनों जैसे आरोह (अमेजॉन वेब सर्विसेज) एवं फोर्टी से एमओयू किया जा चुका है।

एक बयान में अरोड़ा ने बताया कि जोधपुर के बोरोनाडा में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में 20,000 वर्ग मीटर के प्रदर्शनी क्षेत्र में कुल 318 स्टॉल लगाए जाएंगे।

भाषा कुंज पृथ्वी राजकुमार अजय

अजय