कमजोर मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - May 27, 2021 / 09:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 12.6 रुपये की गिरावट के साथ 1,390.7 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 12.6 रुपये यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,390.7 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 33,635 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में हानि दर्ज हुई।

रिफाइंड सोया तेल के जुलाई माह में डिलीवर वाले वायदा अनुबंध का भाव 13.5 रुपये यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,370 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 8,335 लॉट के लिये सौदे किये गये।

भाषा राजेश राजेश

राजेश