बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल कीमतों में सुधार

Ads

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - May 20, 2021 / 09:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) हाजिर बाजार में मांग बढ़ने के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 3.4 रुपये के सुधार के साथ 1,489.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 3.4 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,489.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 6,405 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में सुधार दर्ज हुई।

रिफाइंड सोया तेल के जून माह में डिलीवर वाले वायदा अनुबंध का भाव 6.4 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,413.9 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 37,315 लॉट के लिये सौदे किये गये।

भाषा राजेश राजेश

राजेश