रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 73.61 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 73.61 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - September 25, 2020 / 09:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

मुंबई, 25 सितंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के चलते निवेशकों की धारणा सुधरने से शुक्रवार को रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 73.61 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.76 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। बाद में यह 28 पैसे की बढ़त के साथ 73.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 32 पैसे टूटकर 73.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपया 73.56 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया। इसने 73.77 प्रति डॉलर का निचला स्तर भी छुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.36 पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय

अजय