अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 73.17 पर बंद

Ads

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 73.17 पर बंद

  •  
  • Publish Date - January 19, 2021 / 11:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

मुंबई, 19 जनवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 73.17 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.16 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 73.14 के ऊपरी स्तर तथा 73.31 के निचले स्तर पर पहुंचा। अंत में रुपया 73.17 के भाव पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की तेजी दर्शाता है।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत गिरकर 90.52 पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 650.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत बढ़कर 55.44 डालर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर