डालर के मुकाबले रुपया 11 पैसे नरम

Ads

डालर के मुकाबले रुपया 11 पैसे नरम

  •  
  • Publish Date - March 4, 2021 / 11:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

मुंबई , चार मार्च (भाषा) प्रमुख मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डालर में मजबूती लौटने और स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को रुपया 11 पैसे नरम होकर प्रति डालर 72.83 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बजार में डालर-रुपया दर 72.99 पर कमजोरी के साथ खुली। रुपया एक समय मजबूत हो कर 72.62 तक पहुंच गया था।

अंत में विनिमय दर 72.83 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई। यह पिछले दिन के मुकाबले रुपये में 11 पैसे की नरमी दर्शाता है। बुधवार को डालर-रुपया दर 72.72 पर बंद हुई थी।

छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति का संकेत देने वाला डालर सूचकांक 0.27 प्रतिशत सुधर कर 91.19 पर पहुंच गया था।

वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.34 प्रतिशत गिर कर 63.85 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

भाषा मनोहर महाबीर

महाबीर