अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत

Ads

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत

  •  
  • Publish Date - March 9, 2021 / 11:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

मुंबई, नौ मार्च (भाषा) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर मंगलवार को 32 पैसे मजबूत होकर 72.93 (अनंतिम) पर पहुंच गयी। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी तथा वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से रुपये को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.16 पर खुला और कारोबार के दौरान ऊंचे में 72.91 और नीचे में 73.25 तक गया।

अंत में, यह सोमवार के बंद स्तर से 32 पैसे मजबूत होकर 72.93 पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया 73.25 पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक भी 0.37 प्रतिशत गिरकर 91.96 अंक रह गया।

एलकेपी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डालर सूचकांक में पिछले कुछ दिनों से आई तेजी के वापस होने से रुपया 73.00 से भी ऊपर निकल गया। डालर सूचकांक जो कि पिछले कुछ दिनों के दौरान 92.4 पर चल रहा था वापस गिरकर 91.90 पर आ गया जिससे कि रुपये को सकारात्मक समर्थन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही वित्तीय बाजार में भागीदारी स्थिर बने रहने का भी रुपये को सहयोग मिला।’’

त्रिवेदी ने कहा कि आने वाले समय लेकर 73.15 के दायरे में रह सकता है।

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर

ताजा खबर