वन ईएमआई टेक का शेयर करीब 12 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Ads

वन ईएमआई टेक का शेयर करीब 12 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 11:24 AM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 11:24 AM IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) ऑनलाइन ऋण देने वाले मंच किश्त का संचालन करने वाली कंपनी वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 171 रुपये के मुकाबले करीब 12 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य के मुकाबले 11.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 191 रुपये पर कारोबार शुरू किया। एनएसई पर यह 11.11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 190 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,417.68 करोड़ रुपये रहा।

वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के आईपीओ को गत मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 9.50 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी ने अपने 926 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 162-171 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा निर्धारित किया था।

आईपीओ 850 करोड़ रुपये के नए शेयर और 76 करोड़ रुपये के 44,39,788 शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था।

भाषा निहारिका

निहारिका