नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) श्री सीमेंट लिमिटेड का एकीकृत मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 4.31 प्रतिशत घटकर 531.99 करोड़ रुपये रहा।
बांगुर परिवार प्रवर्तित श्री सीमेंट ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में उसे ₹555.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कंपनी का परिचालन राजस्व आलोच्य तिमाही में 7.68 प्रतिशत बढ़कर 5,642.95 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,240.15 करोड़ रुपये था।
मार्च तिमाही में श्री सीमेंट का कुल खर्च 9.41 प्रतिशत बढ़कर 5,085.08 करोड़ रुपये रहा।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में एससीएल का लाभ 42.63 प्रतिशत बढ़कर 1,706.25 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कुल एकीकृत आय सात प्रतिशत बढ़कर 19,907.35 करोड़ रुपये रही।
भाषा राजश राजेश रमण
रमण