श्रीराम जनरल इंश्योरेंस की सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय 21 प्रतिशत बढ़ी

Ads

श्रीराम जनरल इंश्योरेंस की सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय 21 प्रतिशत बढ़ी

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 08:05 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 08:05 PM IST

जयपुर, 13 मई (भाषा) श्रीराम जनरल इंश्योरेंस ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो साधारण बीमा उद्योग की 11 प्रतिशत वृद्धि दर से अधिक रही।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि कंपनी की सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय जनवरी-मार्च (तिमाही) में बढ़कर 1,332 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1,099 करोड़ रुपये थी। इसका मुख्य कारण मोटर बीमा पोर्टफोलियो में वृद्धि रहा।

उन्होंने कहा कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की और यह 4,636 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 3,753 करोड़ रुपये थी। इस अवधि में उद्योग की वृद्धि दर लगभग 9 प्रतिशत रही।

चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 167 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 130 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 601 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 515 करोड़ रुपये था।

भाषा बाकोलिया राजकुमार अजय

अजय