मुंबई। इस समय पूरा देश और दुनिया कोरोना वायरस के प्रभाव से जूझ रहा है। संकट के घड़ी में अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ भारतीय बाजार में बुरा असर पड़ा है। सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स लाल निशान पर खुला।
Read More News: कोरोना के ब्लैक आउट में पीएम मोदी ने जलाई सकारात्मकता की रोशनी, दिलोंं को छू गई वीडियो संदेश की एक-एक
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 91.55 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 28356.86 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.70 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 8227.10 के स्तर पर खुला। इसके बाद ही सेंसेक्स-निफ्टी फिर लाल निशान पर चले गए।
Read More News: ड्यूटी का जज्बा : सिपाही ने की 700 किमी की पैदल यात्रा, 4 दिन में तय की कानपुर से जबल
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के लगातार मामले बढ़ने के बाद संपूर्ण देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह लॉडाउन 14 अप्रैल तक लागू रहेगा। जिसके चलते हर दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।
इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1203.18 अंक यानी 4.08 फीसदी की गिरावट के साथ 28265.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 343.95 अंक यानी 4.00 फीसदी की गिरावट के साथ 8253.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
Read More News: होम क्वारंटाइन से बाहर घूमने निकला युवक, पड़ोसियों की शिकायत पर दर्ज हुई एफआई