7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, मंत्री ने कहा- खाते में आएगी राशी

7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, मंत्री ने कहा- खाते में आएगी राशी

7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, मंत्री ने कहा- खाते में आएगी राशी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: November 16, 2020 1:32 pm IST

मुंबई। राज्य सरकार ने एक लाख से ज्यादा बिजली कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे समय में कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है जब कर्मचारी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे चुके थे। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री नितिन राउन ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को इस ऐलान का फायदा मिलेगा। जल्द ही उनके खाते में राशि जमा कर दी जाएगी।

Read More News: प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब, मन नहीं भरा तो पेट्रोल डालकर किया जलाने का प्रयास, इलाज के दौरान मौत

उल्लेखनीय है कि बिजली कर्मचारी दीवाली के मौके पर बोनस की मांग को लेकर काफी आंदोलित थे। वहीं मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दिए थे। फिलहाल सरकार ने कर्मचारियों के पक्ष में बोनस का ऐलान कर बड़ी राहत दी है। महराष्ट्र सरकार ट्रांसमिशन कंपनी महाट्रांसको, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और पावर जनरेशन कंपनी महाजेनको के कर्मचारियों को बोनस देगी।

Read More News: CM भूपेश बघेल आज जाएंगे दिल्ली, मरवाही में जीत और बिहार विधायक दल की बैठक की जानकारी

इन राज्य सरकारों ने भी किया बोनस का ऐलान

राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर पदेश सरकार ने दिवाली के मौके पर ही अपने कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया। राजस्थान सरकार ने लगभग 7.30 लाख कर्मचारियों को दीवाली बोनस की सौगात दी। वहीं उत्तराखंड सरकार ने डेढ़ लाख कर्मचारियों और योगी सरकार ने 15 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात दी है।

Read More News: 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार, आज शाम को लेंगे शपथ, डिप्टी सीएम पर सस्पेंस 

हजारों रुपए तक बढ़कर आई सैलरी

कोरोना संकट काल में सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को भरकर बोनस दिया। भारतीय रेलवे ने 78 दिन के प्रोडक्टिव लिंक्‍ड बोनस (PLB) का ऐलान हुआ था। यह बोनस FY 2019-20 के लिए है। इससे रेलवे के नॉन गजटेड रेलवे कर्मचारियों की सैलरी हजारों रुपए बढ़कर आई। नॉन गजटेड रेलवे कर्मचारियों को 17951 रुपए बोनस मिला है। इस बोनस का फायदा रेलवे के करीब 12 लाख नॉन गजटेड कर्मचारियों को हुआ हैं।

Read More News: लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग 


लेखक के बारे में