रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 95.16 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 95.16 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 10:01 AM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 10:01 AM IST

मुंबई, आठ जुलाई (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.16 पर आ गया।

होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक पोतों को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के ईरान के खिलाफ हमले किए। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने के वास्ते हुए अंतरिम समझौते पर खतरा खड़ा हो गया है। इस घटनाक्रम से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है और अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ जिससे रुपये पर दबाव बना।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत से भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.15 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में फिसलकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.16 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव की तुलना में 20 पैसे की गिरावट है।

रुपया मंगलवार को 47 पैसे की मजबूती के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.96 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.08 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 537.83 अंक फिसलकर 77,642.89 अंक पर जबकि निफ्टी 163.55 अंक टूटकर 24,235.15 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.05 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। हालांकि, यह अब भी अनुकूल स्तर पर बना हुआ है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 393.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका