ट्राइमैक्स फूड्स को भारत में पांडा एक्सप्रेस के ‘फ्रेंचाइजी’ अधिकार मिले

Ads

ट्राइमैक्स फूड्स को भारत में पांडा एक्सप्रेस के ‘फ्रेंचाइजी’ अधिकार मिले

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 06:08 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 06:08 PM IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) रेस्तरां संचालक ट्राइमैक्स फूड्स को पांडा रेस्टोरेंट ग्रुप की एक अनुषंगी कंपनी से रेस्तरां ब्रांड ‘पांडा एक्सप्रेस’ के भारत में ‘फ्रेंचाइजी’ के अधिकार मिल गए हैं।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत ट्राइमैक्स फूड्स 400 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पांडा एक्सप्रेस के संचालन को 100 स्टोर तक विस्तारित करेगा। इसकी शुरुआत दिल्ली-एनसीआर से होगी और फिर प्रमुख महानगरों एवं उभरते शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा।

पांडा रेस्टोरेंट ग्रुप, इंक के प्रवक्ता डग स्टालग्रेन ने कहा, ‘‘ भारत दुनिया के सबसे गतिशील रेस्तरां बाजारों में से एक है और यह सहयोग हमारे वैश्विक विस्तार में एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक कदम है।’’

एंड्रयू और डॉ. पेगी चेरंग द्वारा 1983 में स्थापित पांडा एक्सप्रेस का वर्तमान में वार्षिक कारोबार छह अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है। यह ब्रांड दुनिया भर के 12 देशों में 2,600 से अधिक रेस्तरां संचालित करता है जहां चीन के व्यंजनों को अमेरिकी आतिथ्य शैली के साथ परोसा जाता है।

भाषा निहारिका रमण

रमण