वारी रिन्यूएबल 1,225 करोड़ रुपये में एपीएसपीएल में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

Ads

वारी रिन्यूएबल 1,225 करोड़ रुपये में एपीएसपीएल में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 03:33 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 03:33 PM IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज ने एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड (एपीएसपीएल) में 1,225 करोड़ रुपये में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी ने एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर्स लिमिटेड) के अधिग्रहण से संबंधित पक्के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसमें शेयरधारक समझौता (एसएचए) और शेयर खरीद एवं सदस्यता समझौता (एसपीएसए) शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण का करार 30 अप्रैल, 2026 तक पूरा करने की योजना है।

हालांकि, कंपनी ने कहा कि प्रक्रियात्मक जरूरतों के कारण, हस्तांतरण (मौजूदा प्रतिभूतियों के अधिग्रहण सहित) और प्रतिभूतियों के आवंटन (नए निर्गम के माध्यम से) सहित पूरी प्रक्रिया 15 जून, 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।

फिलहाल, वारी के पास एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड में में कोई हिस्सेदारी नहीं है।

इस अधिग्रहण के बाद वारी के पास एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। यह उसकी अनुषंगी कंपनी बन जाएगी।

कंपनी ने बताया कि एपीएसपीएल में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए वह कुल 1,225 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

भाषा अजय अजय रमण

रमण