स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अंबिकापुर एक बार फिर मार सकता है बाजी, इधर इंदौर में जश्न की तैयारी
संभावना जताई जा रही है कि 3 से 5 लाख की आबादी वाले शहरों में अंबिकापुर बाजी मार सकता है
cleanliness survey 2021 Ambikapur : अंबिकापुर। स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ राज्य ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही आज एक और अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें : 2800 में धान खरीदी, 2 साल का बोनस सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा किसान मोर्चा
आज स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की घोषणा होगी। संभावना जताई जा रही है कि 3 से 5 लाख की आबादी वाले शहरों में अंबिकापुर बाजी मार सकता है। महापौर और आयुक्त दिल्ली पहुंचे हैं। बता दें कि साल 2017 से अम्बिकापुर नम्बर 1 बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : रोहित-राहुल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, हासिल की 2-0 की अजेय बढ़त
इसके साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर भी बाजी मार सकता है। दिल्ली में अवॉर्ड विनिंग रिहर्सल में भी इंदौर को पहले नंबर पर को रखा गया था। वहीं आज स्वच्छता सर्वेक्षण का रिजल्ट घोषित होगी। शहर में 10 जगह LED स्क्रीन लगाकर जश्न मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में लिए कई बड़े फैसले, जानिए पूरी डिटेल

Facebook


