राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का बड़ा आरोप, हुंकार रैली में 5-5 सौ रुपए देकर बुला रही भाजपा

Ads

Rajya Sabha MP Ranjeet Ranjan: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया संस्कृति को सम्मान दिलाने का काम कर रहे हैं तो भाजपा इस पर सवाल उठा रही है।

  •  
  • Publish Date - November 10, 2022 / 03:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

Rajya Sabha MP Ranjeet Ranjan: रायपुर। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन आज से बस्तर दौरे पर हैं। जगदलपुर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट में उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए छत्तीसगढ़ियावाद, बाहरीवाद, और भारत तोड़ने जैसे काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया संस्कृति को सम्मान दिलाने का काम कर रहे हैं तो भाजपा इस पर सवाल उठा रही है।

उन्होंने कहा कि आखिर भाजपा की नियत क्या है पहले ये बताएं ? उन्होंने कहा कि भाजपा वाले होते कौन हैं जो हम कांग्रेस के सांसदों से कामकाज की रिपोर्ट मांगे। भाजपा की महतारी हुंकार रैली पर सांसद रंजीत रंजन ने कहा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहले गोवा के सिली सोल्स की खबर ले लें..वे महिलाओं की रोजगार और महंगाई पर चर्चा करें। तो हम भी आंदोलन में साथ बैठेंगे। रंजीत रंजन ने आरोप लगाया की हुंकार रैली में 5-5 सौ रुपए देकर लोगों को बुलाया जा रहा है।

read more:  Raipur News: Lift में फंसकर युवक की मौत | देवपुरी के सील एंपोरियम दुकाम करता था काम

आंदोलन में प्रदेश भर से 1 लाख महिलाएं

बता दें कि कल 11 नवंबर को महतारी हुंकार रैली के जरिए बीजेपी बिलासपुर में आंदोलन का मेगा शो करने जा रही है। आंदोलन में प्रदेश भर से 1 लाख महिलाएं शामिल होने वाली हैं। शराबबंदी, महिला अपराध के बढ़ते मामले, स्व सहायता समूह की महिलाओं का कर्जा माफ जैसे मुद्दे को लेकर भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी। बीजेपी के इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी महारैली में शामिल होने जा रही है।

read more:  ‘भारत-अमेरिका सीईओ फोरम’ ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर की चर्चा

आंदोलन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पटेल मैदान जगमल चौक से महारैली की शुरुवात होगी। प्रदेशभर से आंदोलन में शामिल होने वाली महिलाएं यहां इकट्ठा होंगी। जिसके बाद जिसके बाद दयालबंद गांधी चौक जूना बिलासपुर कोतवाली चौक सदर बाजार होते हुए भाजपा की महारैली नेहरू चौक पहुंचेगी। यहां नेहरू चौक में सभा होगी, जिसमें भाजपा के दिग्गज राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे।