#SarkaronIBC24: BJP विधायक ने कहा ‘EVM सेट है’, भाजपा प्रवक्ता बोले- EVM का फुल फॉर्म EVERY VOTE FOR MODI..देखें चुनावी बुलेटिन ‘सरकार’

Ads

BJP MLA said 'EVM is set': भाजपा प्रवक्ता अमित साहू ने EVM का फुल फॉर्म EVERY VOTE FOR MODI बताया.. EVM को लेकर भाजपा नेताओं के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.. कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि.. EVM पर हमारे आरोपों को आज भाजपा नेताओं ने प्रमाणित कर दिया है

  •  
  • Publish Date - March 10, 2024 / 11:34 PM IST,
    Updated On - March 10, 2024 / 11:35 PM IST

BJP MLA on EVM

BJP MLA on EVM: रायपुर। लोकसभा चुनाव और प्रत्याशियों को लेकर IBC24 के आयोजित मैदानी महाभारत कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस नेता समेत आमजन शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि.. EVM सेट है..कांग्रेस चुनाव हार गई तो EVM सेट है और जीत गई तो सही है.. वहीं भाजपा प्रवक्ता अमित साहू ने EVM का फुल फॉर्म EVERY VOTE FOR MODI बताया.. EVM को लेकर भाजपा नेताओं के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.. कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि.. EVM पर हमारे आरोपों को आज भाजपा नेताओं ने प्रमाणित कर दिया है.. इसलिए BJP बैलेट पेपर की जगह EVM से वोट कराती है..

read more: Collectors Transfer in MP : बदले गए इन जिलों के कलेक्टर और कमिश्नर, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी

#SarkaronIBC24: छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं से किया गया एक और वादा निभा दिया..। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी कर दी…। इस मौके पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गारंटियों का जिक्र करते हुए छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का भी आगाज कर दिया…।

इसी के साथ छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा महतारियों के खाते में 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम उनके खाते में ट्रांसफर हो गई..। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पहले महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को हर माह 1000 हजार रुपए दिए जाने के वादा किया था..जिसे उसने निभा दिया…। महिलाओं के लिए की गई इस घोषणा ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी में बड़ी भूमिका निभाई थी..। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा सरकार ने महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करके चुनावी माहौल बनाने में बाजी मार ली है..। यही वजह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महतारी वंदन योजना के शुभारंभ अवसर पर मतदाताओं को दी गई गारंटियों का जिक्र करना नहीं भूले..।

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में हुए वर्चुअल आयोजन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सरकार की ओर से महिला उत्थान योजनाओं का तो जिक्र किया ही, साथ ही उन्होंने अगले पांच सालों में सरकार की ओर से उठाए जाने वाली कदमों की भी जानकारी दी…।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने संबोधन में भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे कामों को गिनाया…।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद महतारी वंदन योजना के जरिए अपने चुनावी मुहिम का आगाज कर दिया है..। हालांकि कांग्रेस की नजर में भाजपा की ये योजना सिवाए चुनावी स्टंट के और कुछ नहीं है..।

read more: एआईएफएफ एजीएम ने प्रस्ताव पारित कर चौबे पर ‘व्यक्तिगत हमलों’ को ‘अपमानजनक’ बताया

MP कांग्रेस में इन दिनों बैठकों का दौर जारी

लोकसभा चुनाव को लेकर MP कांग्रेस में इन दिनों बैठकों का दौर चल रहा है… और BJP के गढ़ भोपाल सीट पर मजबूत प्रत्याशी उतारने को लेकर मंथन किया जा रहा है… जिसको लेकर PCC चीफ जीतू पटवारी ने अपने बंगले पर बैठक बुलाई… बैठक में लोकसभा के जीते हुए विधायक और हारे हुए प्रत्याशी शामिल हुए… इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी के चयन को लेकर सभी से रायशुमारी ली गई…रायशुमारी के आधार पर तय नाम को केन्द्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाएगा….संभावना जताई जा रही है कि 12 मार्च तक कांग्रेस अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर देगी…

read more: उद्धव के करीबी विधायक रवींद्र वायकर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए