बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा पार्टी से निष्कासित

Ads

बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा पार्टी से निष्कासित

  •  
  • Publish Date - March 23, 2024 / 12:42 PM IST,
    Updated On - March 23, 2024 / 12:42 PM IST

बलरामपुर (उप्र), 23 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

बसपा की जिला इकाई के अध्यक्ष लाल चंद कोरी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी के सांसद राम शिरोमणि वर्मा लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियाों में लिप्त थे और अनुशासनहीनता कर रहे थे। इसे लेकर उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि पार्टी के हित को देखते हुए वर्मा को दल से निष्कासित कर दिया गया है।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी