Dhamtari District Hospital: अब इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, अब जिला अस्पताल में मुफ्त होंगी 133 तरह की जांचें

Dhamtari District Hospital: अब जिला अस्पताल में ही एक छत के नीचे 133 प्रकार की जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी।

Dhamtari District Hospital: अब इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, अब जिला अस्पताल में मुफ्त होंगी 133 तरह की जांचें

Dhamtari District Hospital /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 3, 2026 / 11:40 pm IST
Published Date: June 3, 2026 11:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जिला अस्पताल में अत्याधुनिक अटल आरोग्य लैब के जरिए 133 प्रकार की जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी
  • वर्तमान में 94 जांच सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, शेष सेवाएं जल्द शुरू होंगी
  • अस्पताल की क्षमता 250 से बढ़ाकर 450 बिस्तरों तक की जाएगी और नई स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं

Dhamtari District Hospital: धमतरी जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है अब जिला अस्पताल में ही एक छत के नीचे 133 प्रकार की जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी। अत्याधुनिक अटल आरोग्य लैब की शुरुआत के साथ मरीजों को जांच के लिए निजी लैबों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और हजारों रुपये का खर्च भी बचेगा। इसी सुविधा का जायजा लेने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार कार्यों का निरीक्षण किया।

जिला अस्पताल अब स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है, यहां शुरू की गई अत्याधुनिक अटल आरोग्य लैब आम नागरिकों के लिए बड़ी सौगात साबित होने जा रही है। इस लैब के माध्यम से मरीजों को एक ही स्थान पर 133 प्रकार की जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। फिलहाल 94 प्रकार की जांचें शुरू हो चुकी हैं जबकि शेष जांचें भी जल्द प्रारंभ की जाएंगी।

अस्पताल में 200 नए बेड जोड़े जाएंगे

अब तक कई गंभीर जांचों के लिए मरीजों को निजी लैबों का सहारा लेना पड़ता था। जिससे समय और पैसे दोनों खर्च होते थे, लेकिन अटल आरोग्य लैब शुरू होने के बाद ब्लड टेस्ट, हार्मोन जांच, इम्यूनोएसे, सीरोलॉजी, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर और अन्य विशेष जांचें जिला अस्पताल में ही निःशुल्क हो सकेंगी। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। आज कलेक्टर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए जिला अस्पताल का लगातार विस्तार भी किया जा रहा है। वर्तमान में 250 बिस्तरों वाले अस्पताल में 200 नए बिस्तर जोड़े जाएंगे। इसके बाद अस्पताल की कुल क्षमता बढ़कर 450 बिस्तरों तक पहुंच जाएगी। इससे मरीजों को भर्ती और उपचार में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

शिशुओं के लिए स्थापित की जाएगी हाई केयर यूनिट

अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर का संचालन लगभग पूरा हो चुका है। इसके दूसरे चरण में ऑपरेशन थिएटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए 50 बिस्तरों की विशेष इकाई तथा समयपूर्व जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के लिए हाई केयर यूनिट स्थापित की जाएगी। नेत्र रोगियों के लिए 40 बिस्तरों वाला अलग आई हॉस्पिटल विकसित करने की योजना भी तैयार की गई है। इसके अलावा अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। हाल ही में मेडिसिन विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ और दो पैथोलॉजिस्ट ने सेवाएं शुरू की हैं। एक छत के नीचे 133 प्रकार की निःशुल्क जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और अस्पताल की क्षमता बढ़ाने की तैयारी… इन सुविधाओं के साथ धमतरी जिला अस्पताल आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत बनकर उभर रहा है। आने वाले समय में जिले के लोगों को बेहतर इलाज और जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत काफी हद तक कम हो सकती है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.