प्रेमिका ने प्रेमी के घर में की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Ads

Girlfriend Committed Suicide : युवती ने जिस युवक के घर में आत्महत्या की है वो उसका प्रेमी था और दोनों के बीच पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल

  •  
  • Publish Date - January 7, 2024 / 02:48 PM IST,
    Updated On - January 7, 2024 / 02:48 PM IST

Girlfriend Committed Suicide

कोरबा : Girlfriend Committed Suicide : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती ने एक युवक के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकरी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : प्रसव के बाद अचानक बिगड़ी महिला की तबियत, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा 

जांच में जुटी पुलिस

Girlfriend Committed Suicide :  मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने जिस युवक के घर में आत्महत्या की है वो उसका प्रेमी था और दोनों के बीच पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद अचानक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की आत्महत्या की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp