छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Heavy Rain Warning in Chhattisgarh due to low pressure in Bay of Bengal

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

rain

Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: August 17, 2022 7:35 pm IST

रायपुरः Heavy Rain Warning in Chhattisgarh  थोड़े दिनों के राहत के बाद अब एक बार फिर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश का संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब बन रहा है, जिसके चलते कल से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है।

Read more : KKR के हेड कोच बने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, छह बार अपनी अगुवाई में दिला चुके हैं ट्रॉफी 

Heavy Rain Warning in Chhattisgarh  मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार-मंगलवार की रात प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दो मिलीमीटर से 70 मिलीमीटर तक की बरसात हुई है। दिन में अधिकांश केंद्रों पर बरसात की गतिविधियां रुकी रहीं। सबसे अधिक 70 मिमी बरसात कटघोरा में रिकॉर्ड की गई है। रायपुर में 6.5 और माना में 10.6 मिमी बरसात हुई। मौसम विभाग ने शाम 5.30 बजे की स्थिति में जगदलपुर और अंबिकापुर में हल्की बरसात हुई है।

Read more : चुनाव में रह गई कुछ कमियां… ‘किसी ने तो की है गड़बड़ी, नहीं किया निर्देशों का पालन, होगी कार्रवाई’, CM शिवराज ने दी चेतावनी 

बता दें कि मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक प्रदेश में 20% से अधिक बरसात हो चुकी है। सामान्य तौर पर एक जून से 16 अगस्त तक 773.2 मिमी औसत बरसात होती रही है। अभी औसतन 927.1 मिलीमीटर पानी यहां बरस चुका है। प्रदेश के 17 जिलों में सामान्य से अधिक पानी बरसा है। वहीं एक जिले बीजापुर में 121% अधिक बरसात हुई है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।