Janjgir News: इस जिले में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, 200 से ज्यादा धर्मांतरित लोगों ने किया घर वापसी, पैर धोकर अपनाए हिंदू धर्म

Ads

Janjgir News: इस जिले में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, 200 से ज्यादा धर्मांतरित लोगों ने किया घर वापसी, पैर धोकर अपनाए हिंदू धर्म

Janjgir News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • जांजगीर-चांपा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ
  • धर्मांतरित लोगों का स्वागत कर उन्हें सनातन धर्म में पुनः शामिल कराया गया
  • हाल ही में कांकेर में 200 से अधिक लोगों ने घर वापसी की थी

जांजगीर: Janjgir News जांजगीर के चाम्पा में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ, जहां कई संत और हिंदुत्व से जुड़े लोग शामिल हुए। यहां घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव विशेष रूप से मौजूद थे और यहां मतांतरित 210 लोगों का पांव पखारकर घर वापसी कराया गया। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने लोगों का पैर धोकर उन्हें सनातन में वापसी कराया।

इस मौके पर IBC24 राजकुमार साहू से खास बातचीत में प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि छद्म तरीके से धर्मांतरण का खेल चल रहा है, जिसे रोकना है। लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सख्त धर्मांतरण कानून बनेगा। सरकार, इस दिशा में काम कर रही है।

कांकेर में 200 अधिक लोगों ने किया था घर वापसी

आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धर्मांतरित लोग लगातार घर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ के आमाबेड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर हुई हिंसा के बाद घर वापसी का दौर तेजी से चल रहा है। बीते कुछ दिनों में लगभग 200 से भी अधिक लोगों ने घर वापसी की है।

इन्हें भी पढ़ें:

 

विराट हिंदू सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ?

यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसने की?

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने की।

धर्मांतरित लोगों का स्वागत कैसे किया गया?

उनके पैर धोकर स्वागत किया गया और उन्हें पुनः सनातन धर्म में शामिल कराया गया।