Jagdalpur Vidhansabha Chunav 2023: कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में खेला बड़ा दांव, जगदलपुर के सामान्य सीट से सक्रिय नेता की काट दी टिकट

Ads

Jagdalpur Vidhansabha Chunav 2023: कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में खेला बड़ा दांव, जगदलपुर के सामान्य सीट से सक्रिय नेता की काट दी टिकट

  •  
  • Publish Date - October 19, 2023 / 02:17 PM IST,
    Updated On - October 19, 2023 / 06:54 PM IST

Jagdalpur Vidhansabha Chunav 2023

This browser does not support the video element.

जगदलपुर: Jagdalpur Vidhansabha Chunav 2023 लंबे इंतजार के बाद जगदलपुर सामान्य सीट पर आखिरकार कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार तय कर दिया है यहां से पूर्व महापौर रह चुके जतिन जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के सामने जो दो नए चेहरे हैं। यह दोनों ही पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं और दोनों ही पहले जगदलपुर निगम के महापौर रह चुके हैं।

Read More: Saranggarh News: साइबर ठगों की नई चालबाजी, सिम एक्टिवेट करने के नाम पर महिला से की लाखों की ठगी

Jagdalpur Vidhansabha Chunav 2023 भाजपा से जगदलपुर के लिए किरण देव को प्रत्याशी बनाया गया है देर शाम तक पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा को टिकट मिलने की जोर-शोर से चर्चा थी जिसकी वजह से कार्यकर्ता बड़ी तादाद में उनके घर पहुंचे और उन्हें बधाईयो का तांता लगा रहा हालांकि अचानक लिस्ट में जतिन जायसवाल का नाम आने से उनके समर्थक भी हैरान रहे, लेकिन जिस तरह से पार्टी ने नाम तय करने में अलग-अलग गुटबाजी को साधने की कोशिश की है।

Read More: Amit Shah in CG Live Update 19 October: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, नामांकन रैली में होंगे शामिल, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 

उसकी वजह से पार्टी ने बिल्कुल नए चेहरे को यहां मौका दिया है जतिन जायसवाल पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं और कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय नेता रहे हैं रेखचंद जैन की टिकट काट दी गई है। जो बस्तर संभाग में दूसरे सबसे बड़े अंतर से जीतने वाले विधायक रहे हैं माना जा रहा है कि उनके खिलाफ पार्टी के भीतर का सर्वे सही नहीं आ रहा था जिसके कारण उनकी टिकट काटी गई।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक