Janjgir EE Shashank Singh Suspended / Image Source : SCREENGRAB
जांजगीर: Janjgir EE Shashank Singh Suspended छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। यहाँ जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता (EE) शशांक सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। ईई शशांक सिंह पर अपने ही विभाग के ड्राइवर से बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर ईई शशांक सिंह और उनके ड्राइवर के बीच बातचीत का एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस ऑडियो में ईई साहब अपने ड्राइवर को गंदी गालियां देते हुए उसे दंतेवाड़ा भेजने की धमकी देते सुनाई दे रहे थे।
ऑडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच अपर कलेक्टर को सौंपी गई थी। अपर कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद ईई शशांक सिंह के खिलाफ निलंबन की यह कड़ी कार्रवाई की गई है।