former MLA Kamro hit back at Vinay Jaiswal
former MLA Kamro hit back at Vinay Jaiswal: मनेन्द्रगढ़। पूर्व विधायक गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अधिवक्ता रमेश सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आज मनेंद्रगढ़ में संयुक्त प्रेसवार्ता लेकर बड़े नेताओं के विरुद्ध टीका टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर कार्यवाही करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए।
भरतपुर सोनहत से पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि मनेंद्रगढ़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को उन्हें हराने के लिए सहयोग किया। कमरो ने कहा कि विनय जायसवाल पिछले एक साल से उनके खिलाफ काम कर रहे थे।
वहीं अधिवक्ता रमेश सिंह ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वे के बाद मुझे टिकट दी गई थी। पूर्व विधायक विनय जायसवाल का आरोप गलत है कि मैं जीतने योग्य प्रत्याशी नहीं था। रमेश सिंह ने कहा कि अवैध कार्यो के मामले में विनय जायसवाल बदनाम थे इसलिए उनकी टिकट काटी गई थी। उन्होंने कहा कि चन्दन यादव को यदि विनय जायसवाल ने 7 लाख रुपए दिए थे तो उस समय क्यों नहीं बोले। डॉक्टर विनय जायसवाल व उनके समर्थकों ने भाजपा का खुल कर प्रचार किया और कांग्रेस को हराने का काम किया है।
इनके साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यदि 2018 में मैंने विनय जायसवाल के खिलाफ काम किया तो उसकी शिकायत क्यों नहीं की। चिरमिरी से 2000 वोट खड़गवां में ज्यादा मिले थे।
बता दें कि आज रायपुर में विनय जायसवाल ने इन कांग्रेस नेताओं पर कई आरोप लगाए थे। मनेंद्रगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव ने ₹700000 मुझसे दो किस्त में लिए हैं। उन्हें तत्काल पद से हटना चाहिए। विनय जायसवाल ने कहा कि पहले विधायकों के परफॉर्मेंस रिपोर्ट ठीक नहीं होने की बात कही गई। फिर पैसे की मांग हुई। उन्होंने कहा की सरगुजा में 14 सीट हारने की सबसे बड़ी वजह TS सिंहदेव हैं। अपनी पसंद और राज दरबारी को टिकट दिलाए थे।