Raipur Drug Smuggler Ravi Sahu: गांजा किंगपिन रवि साहू के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की सीज, सफेमा के तहत की गई कार्रवाई

Raipur Drug Smuggler Ravi Sahu: गांजा किंगपिन रवि साहू के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की सीज, सफेमा के तहत की गई कार्रवाई

Raipur Drug Smuggler Ravi Sahu: गांजा किंगपिन रवि साहू के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की सीज, सफेमा के तहत की गई कार्रवाई

Raipur Drug Smuggler Ravi Sahu/Image Credit: IBC24 File

Modified Date: May 21, 2026 / 11:04 pm IST
Published Date: May 21, 2026 10:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर पुलिस ने गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज की
  • NDPS मामलों में पहली बार SAFEMA के तहत कार्रवाई
  • परिवार के नाम पर खरीदी गई 16 प्रॉपर्टी जब्त

Raipur Drug Smuggler Ravi Sahu: छत्तीसगढ़ में अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, इसी बीच पुलिस ने रायपुर में कड़ा शिकंजा कसते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर और हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की 7 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज कर दी है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने मामले में सफेमा के तहत कार्रवाई करते हुए रवि साहू और उसके परिवार से जुड़ी कुल 16 प्रॉपर्टी को जब्त किया है।

7 करोड़ 66 लाख की प्रॉपर्टी सीज

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सीज की गई संपत्ति करीब 7 करोड़ 66 लाख रुपए की आंकी गई है। आरोपी रवि साहू (Raipur Drug Smuggler Ravi Sahu) लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। उसने अर्जित रकम से अपनी पत्नी, बेटे और मां के नाम पर करोड़ों की संपत्तियां बनाई थी। पुलिस कमिश्नरेट ने विस्तृत प्रतिवेदन सफेमा कोर्ट मुंबई को भी भेजा है।

इन इलाकों की प्रॉपर्टी हुई सीज

रायपुर (Raipur Drug Smuggler Ravi Sahu) और अभनपुर क्षेत्र के माना बस्ती, पलौद, खोरपा और रायपुरा में स्थित कृषि व आवासीय भूमि, गांधीनगर, देवपुरी, कांति चौक इसके अलावा खम्हारडीह और बोरियाखुर्द (रायपुर) के विभिन्न वार्डों में स्थित आवासीय मकान व भवन, एक फोर्स ट्रैवलर व कमर्शियल वाहन जिनका मूल्य 7 करोड़ 66 लाख रुपये है, इन संपत्तियों को सीज किया गया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.