CG Mein Barish Hogi: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीते कुछ दिनों से जहां, तापमान में बढ़ौतरी देखी जा रही थी गर्मी बढ़ रही थी, अब उसमें बदलाव देखने को मिल रहा है। जी हां, छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में आसमान में घने बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बदलते सिस्टम के चलते छत्तीसगढ़ में प्री-समर वेदर एक्टिविटी का दौर शुरू हो सकता है। वहीं, मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज भी कुछ ऐसा ही है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट
छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में आसमान में घने बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है।
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में प्री-समर वेदर एक्टिविटी का दौर शुरू हो सकता है
हालांकि तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है और अगले सात दिनों तक अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य दायरे में ही रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम ज्यादातर शुष्क रहा, जिसमें सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बदलते सिस्टम के चलते छत्तीसगढ़ में प्री-समर वेदर एक्टिविटी का दौर शुरू हो सकता है।
देशभर में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही
देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दी है।
देश के 11 राज्यों में बारिश बढ़ाएगी टेंशन
Aaj ka Mausam मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश,तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं आज 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 और 24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी और एक्यूआई 150 से नीचे जा सकता है। दिन में गर्मी का ऐहसास होगा।