Teejan Bai News / Image Source : social media
रायपुर : Teejan Bai News : पंडवानी कला को दुनिया भर में मशहूर करने वाली महान गायिका तीजन बाई का निधन हो गया है। उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में रायपुर एम्स (AIIMS) के आईसीयू में आखिरी सांस ली। उनके जाने से पूरे छत्तीसगढ़ और लोककला जगत में शोक की लहर है। तीजन बाई पिछले 38 दिनों से रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती थीं, जहाँ उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह तड़के साढ़े 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल ही उनके परिजनों से स्वयं बात की थी।
निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। CM Vishnu Deo Sai Tribute Teejan Bai मुख्यमंत्री साय तीजन बाई के परिवार से मिलने खुद रायपुर एम्स पहुंचे। तीजन बाई की मृत्यु पर छत्तीसगढ़ के विभिन कलाकारों और मंत्रियों ने भी शोक जताया । तीजन बाई को कला में उनके अद्भुत योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना और विलक्षण प्रतिभा से उन्होंने पंडवानी को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई तथा छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
आज एम्स रायपुर पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी कलाकार डॉ. तीजन बाई जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
तीजन बाई जी का निधन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। अपनी अद्वितीय… pic.twitter.com/pGx8qD9UXO
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 5, 2026
Vijay Sharma Condolence Teejan Bai तीजन बाई ने पंडवानी गायकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक पहचान दिलाई थी। उनका निधन कला जगत के लिए एक ऐसी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। छत्तीसगढ़ की यह बुलंद आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई, लेकिन उनकी कला हमेशा अमर रहेगी।