Sai Cabinet ke Faisle Today: प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात, ​कैबिनेट बैठक में सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान, जानकर खुश हो जाएंगे किसान भाई

Sai Cabinet ke Faisle Today: प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात, ​कैबिनेट बैठक में सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान, जानकर खुश हो जाएंगे किसान भाई

Sai Cabinet ke Faisle Today: प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात, ​कैबिनेट बैठक में सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान, जानकर खुश हो जाएंगे किसान भाई

Sai Cabinet ke Faisle Today | Photo Credit: AI

Modified Date: July 22, 2026 / 01:57 pm IST
Published Date: July 22, 2026 1:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • किसानों के लिए उर्वरक समिति
  • अग्निवीरों को 10% आरक्षण
  • चार वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले सैनिकों को लाभ

रायपुर: Sai Cabinet ke Faisle Today छत्तीसगढ़ में आज सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक (Chhattisgarh Cabinet Meeting) हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा की गई। बैठक में किसानों और अग्निवीरों से जुड़े दो बड़े फैसलों पर मुहर लगी। खरीफ और रबी सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन को मंजूरी दी। इसके अलावा अग्निवीर सैनिकों के पुनर्वास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पुलिस, वन और जेल विभाग की तृतीय श्रेणी की सीधी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण (Agniveer Reservation) देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की।

इन फैसलों पर लगी मुहर

1. मंत्रिपरिषद् की बैठक में प्रदेश के किसानों (Good News For Farmers) को खरीफ एवं रबी मौसम में उर्वरकों की समयबद्ध एवं सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरक आपूर्ति, वितरण एवं प्रबंधन से संबंधित विषयों पर सुझाव, अनुशंसा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है।

इस उप समिति में उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग को अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग, कैबिनेट मंत्री, सहकारिता विभाग एवं कैबिनेट मंत्री, वित्त विभाग को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

कृषि उत्पादन आयुक्त उप समिति के संयोजक होंगे। उप समिति आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर सकेगी तथा उर्वरकों की उपलब्धता एवं आपूर्ति से संबंधित विषयों पर राज्य शासन को सुझाव देगी।

2. मंत्रिपरिषद् की बैठक में अग्निवीर सैनिकों के पुनर्वास एवं सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद् ने राज्य की तृतीय श्रेणी के पदों – पुलिस विभाग में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक तथा जेल विभाग में प्रहरी की सीधी भर्ती में अग्निवीर सैनिकों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण (Agniveer Reservation) का प्रावधान करने हेतु छत्तीसगढ़ के अग्निवीर सैनिकों के लिए राज्य की सिविल सेवाओं में तृतीय श्रेणी के पदों में रिक्तियों का आरक्षण नियम-2026 बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

यह निर्णय मुख्यमंत्री जी द्वारा 26 जुलाई 2024 को विधानसभा में की गई घोषणा के अनुपालन में लिया गया है। इस आरक्षण का लाभ उन अग्निवीर सैनिकों को मिलेगा, जिन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में चार वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद वैध सेवा प्रमाण-पत्र के साथ सेवामुक्ति प्राप्त की हो।

इस निर्णय से अग्निवीर सैनिकों को राज्य की सेवाओं में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे तथा उनके अनुभव और अनुशासन का लाभ पुलिस, वन एवं जेल प्रशासन को मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।