Reported By: Prachi Pandey
,CG Weather Update Today/ image source: ibc24 file image
CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में लगातार इजाफे को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में पारा 43 के पार हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में गर्म हवाओं के साथ लू चलने की स्थिति बनी रहेगी।
हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, (CG Weather Update Today) लेकिन इससे गर्मी में ज्यादा कमी आने की उम्मीद नहीं है। राजनांदगांव राज्य का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है, जहां तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
CG Weather Update Today: वहीं राजधानी रायपुर में भी दिन का तापमान लगभग 44 के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को रात में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। र्मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में भी यही स्थिति जारी रह सकती है जिसके लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-