Home » Chhattisgarh » Massive Fraud in Rajnandgaon: Four Arrested for Digital Arrest and Fake Trading Scheme
Rajnandgaon Fraud News: कभी सीबीआई अधिकारी तो कभी जज! चार युवकों के घिनौने खेल का हुआ पर्दाफाश, हत्थे चढ़ा पूरा गिरोह
Ads
छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव में डिजिटल अरेस्ट और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने गुरुग्राम (हरियाणा), सिहोर और इंदौर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सीबीआई अधिकारी और जज बनकर ठगी करते थे। आरोपियों से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
Rajnandgaon Fraud Newsराजनांदगाव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव में डिजिटल अरेस्ट और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुजुर्ग महिला और व्यापारी से ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों को गुरुग्राम (हरियाणा), सिहोर और इंदौर से गिरफ्तार कर बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 5 मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।
सीबीआई अधिकारी और जज बनकर करते थे ठगी
Rajnandgaon Fraud Newsमिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से मनी लॉन्ड्रिंग में उनका आधार कार्ड उपयोग होने का हवाला देकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट करते हुए 79 लाख 69 हजार 047 रुपये की ठगी की गई थी।
वहीं एक युवा व्यापारी को फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजकर ज्यादा मुनाफा दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार 590 रुपये की ठगी की गई थी।आरोपी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी सीबीआई अधिकारी और जज बनकर ठगी करते थे।
Rajnandgaon Fraud Newsइस पूरी घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से दोनों मामलों में 4 आरोपियों को गुरुग्राम (हरियाणा) और मध्यप्रदेश के सिहोर और इंदौर क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 5 मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।