Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur News/Image Credit: IBC24 File Photo
Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले कुछ समय से विदेशी नागरिकों का आना-जाना बढ़ा है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से कई बार विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया जाता है। एक बार फिर प्रदेश की राजधानी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है (Raipur News)।
Raipur News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां तेलीबांधा थाना पुलिस ने VIP रोड स्थित एक होटल से दो विदेशी महिलाओं (foreign women detained) को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाऐं खुद को उज़्बेकिस्तान का निवासी बता रही है। दोनों ही महिलाएं बिना पासपोर्ट और वीजा के रायपुर में रह रही थी। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और IB के साथ मिलकर दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
Raipur News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ समय पहले ही राजधानी के VIP रोड में एक उज्बेकिस्तान की महिला ने तेज रफ़्तार से कार चलाते हुए एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयंकर थी की युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पुलिस ने महिला और उसके साथ एक वकील को गिरफ्तार किया था। कुछ महीने की सजा काटने के बाद दोनों ही जेल से छूट गए थे।
इन्हे भी पढ़ें:-