बड़ा हादसा: तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, पिता और बेटी की मिली लाश, बेटा लापता, रेस्क्यू जारी

Ads

बड़ा हादसा: तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, पिता और बेटी की मिली लाश, बेटा लापता, रेस्क्यू जारी

  •  
  • Publish Date - January 6, 2021 / 02:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

ओरछा। जामनी नदी पुल पर ओमनी कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जिसमें सवार 4 लोग में एक महिला सुरक्षित बाहर निकली लेकिन उसके साथ एक 11 साल की बच्ची और उसके पति की मौत हो गई और उसका 6 वर्षीय बेटे की तलाश अब भी जारी है। ये हादसा रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है जब ये परिवार ओरछा से अपने घर पृथ्वीपुर जा रहा था।

Read More News: पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल किलर मनीराम सेन, खजाना दिलाने के नाम अब तक 6 लोगों को उतार चुका है मौत के घाट

जैसे कार जामनी नदी के पुल पर पहुंची तो यह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। कैसे भी करके कार में सवार महिला गाड़ी ने निकल आई और उसने सेवारी चौकी को सारी जमकारी दी। सेवारी चौकी से यह सूचना पुलिस और प्रशासन को हुई। तुरन्त प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू। सबसे पहले 11 वर्षीय बच्ची को बाहर निकाला गया जंहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू और कड़ी मशक्कत के बाद कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 25 कोरोना मरीजों की मौत, 1021 नए संक्रमितों की पुष्टि

जिसमें 40 वर्षीय संदीप साहू का मृत शरीर निकला। लेकिन उनका 6 वर्षीय बेटा अब भी लापता है जिसकी तलाश अब भी जारी है। जामनी नदी का पुल बहुत ही सकरा और लंबा और आये दिन यंहा इस तरह के हादसे होते ही रहते है लंबे समय से पुल निर्माण की मांग चली आ रही है लेकिन अब तक पुल के निर्माण का कार्य शुरू नही हो पाया है। करीब 30 वर्ष पूर्व भी एक बस पुल से नदी में जा गिरी थी। जिसमें भी 30 से 35 लोगों की मौत हो गयी थी।

Read More News: BMO डॉ. सत्यनारायण के पार्थिव शरीर को बेटी सोनल ने दिया कांधा, मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का धर्म