मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 14 संक्रमितों की मौत, 1108 नए मरीजों की पुष्टि, 462 डिस्चार्ज

Ads

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 14 संक्रमितों की मौत, 1108 नए मरीजों की पुष्टि, 462 डिस्चार्ज

  •  
  • Publish Date - August 27, 2020 / 04:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 1108 नए मामले सामने आए हैं और 462 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 14 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: 28 अगस्त से 1 सितंबर तक इस जिले में टोटल लॉकडाउन, हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया फैसला

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 380, दुर्ग से 186, रायगढ़ से 55, राजनांदगांव से 53, बिलासपुर से 51, सरगुजा से 50, बस्तर से 47, बलौदाबाजार से 38, कांकेर से 34, दंतेवाड़ा से 28, महासमुंद से 24, सूरजपुर से 22, बीजापुर से 20, कोरिया से 19, सुकमा से 17, मुंगेली से 16, जांजगीर से 15, धमतरी से 14, कवर्धा से 11, बलरामपुर से 6, बालोद से 5, जशपुर से 5, नारायणपुर से 5, कोण्डागांव से 3, गरियाबंद से 1, कोरबा से 1 और अन्य राज्य से 2 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: 50 रुपए सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर, ऑफर सिर्फ सिमित समय के लिए, ऐसे करें बुकिंग

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 25658 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 14607 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 245 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10806 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: कोरोना मरीजों की सूची वायरल करने पर 3 माह की कैद होगी? जानिए क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई