रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2619 नए मामले सामने आए हैं और 2341 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 9 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
Read More: विधायक नारायण चंदेल ने मृतक बुनकर से परिजनों से की मुलकात, मदद के तौर पर दिए 10 हजार रुपए
प्रदेश में आज मिले कुल नए कोरोना मरीजों में से रायपुर 339, कोरबा 202, दुर्ग 195, जांजगीर 195, रायगढ़ 189, राजनांदगांव 146, बस्तर 101, महामसुंद 94, सरगुजा 94, कांकेर 91, बालोद 80, बलौदाबाजार 69, दंतेवाड़ा 68, सूरजपुर 58, कोंडागांव 55, बीजापुर 55, कोरिया 54, बलरामपुर 43, सुकमा 42, बेमेतरा 34, गरियबंद 30, मुंगेली 29, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 27, जशपुर 22, नारायणपुर 09 और अन्य राज्य04 मरीज शामिल हैं।
Read More: मरवाही उपचुनाव के लिए JCCJ नेता अमित जोगी 16 अक्टूबर को दाखिल करेंगे नामांकन
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 1 लाख 19 हजार 350 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 19 हजार 350 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1306 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 27 हजार 210 मरीजों का उपचार जारी है।
Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 1463 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 26 संक्रमितों की मौत
आज कुल 2,619 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 2,341 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/enBgKV4gpu
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 13, 2020