भोपाल। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण के मामले में अब स्थिति संभल रही है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 1 हजार 854 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
Read More News: किसानों को ‘न्याय’….भूपेश सरकार ने एक बार फिर ‘जो कहा वो किया
दूसरी ओर 24 घंटे में 63 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 5 हजार 796 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में कुल मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 7 हजार 891 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।
Read More News: इस पेड़ पर फलते हैं ‘गुलाब जामुन’, शुगर कंट्रोल करने के लिए माना जाता है उपयोगी, जानिए पूरी डिटेल
प्रदेश में अब तक 7 लाख 75 हजार 709 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 7 लाख 33 हजार 496 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 34 हजार 322 हो गई है।