बिलासपुर, छत्तीसगढ़। खाद्य मंत्री अमरजी भगत ने राशन कार्ड में गड़बड़ी और मस्तूरी में मवेशियों की दुर्दशा के मामले में कलेक्टर को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्रीजी कलेक्टर से इस मामले का जवाब मांगेंगे। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। भगत ने कलेक्टर पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर गड़बड़ी हो रही थी तो कलेक्टर ने कार्रवाई क्यों नहीं की।
पढ़ें- बीसीसीआई में छत्तीसगढ़ की एंट्री, प्रभतेज सिंह बन सकते हैं नए काउंस…
वहीं मुंगेली में बीजेपी नेता पुन्नू लाल मोहले के गांधी यात्रा में शामिल होने पर भी भगत ने बयान दिया है। उनके मुताबिक गांधीजी को सभी लोगों को मानना चाहिए।
पढ़ें- अधेड़ के साथ जीवन बिताना चाहती थी 25 साल की प्रेमिका, प्रेमी ने कर
भगत ने गांधी यात्रा में पुन्नू लाल मोहले के शामिल होने पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कौन मंत्री खतरे में है ये नहीं पता, लेकिन किसी भी मंत्री को हटाना या रखना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।
पढ़ें- बारिश के बाद अब ठंड की बारी, मानसून की विदाई के साथ इस बार समय से पहले दस्तक देगी ठंड
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/VLrzzG6-r74″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>