रायपुर। राजधानी फिर चाकूबाजी की वारदात हुई है। आरोपी ने अपने ही दोस्त की हत्या करने के इरादे से चाकू से गोद डाला। इस हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News: बीएसएफ का 56वां स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत को BSF पर गर्व है
जानकारी के अनुसार शहर के पुरानी बस्ती के अश्वनी नगर में चाकूबाजी हुई है। पुरानी बस्ती पुलिस ने मुताबिक आरोपी ने अपने ही दोस्त को चाकू मारा है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेकाहारा अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Read More News: विश्व एड्स दिवस: दक्षिण अफ्रीका को एचआईवी की नई दवा से उम्मीद
दूसरी ओर पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी है। चाकूबाजी की वारदात से अश्वनी नगर इलाके में सनसनी फैल गई। रहवासियों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते यह वारदात हुई।
Read More News: BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शासकीय शिक्षकों पर दिया विवादित बयान, स्कूल की नई इमारत के लिए किया भूमिपूजन
महीने भर में ही हत्या की 18 वारदातें
नशे के चलते रायपुर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। महज महीने भर में ही हत्या की 18 वारदातें हुई हैं। दूसरी ओर मंगलवार को सामने आए हत्या के एक वीडियो ने ये बता दिया कि शहर के बदमाशों में पुलिस और कानून का डर खत्म हो चुका है। कैसे राजधानी के बोरियाकला इलाके में एक नाबालिग को बदमाश ने चाकु से गोद डाला और उसके साथी इस खूनी वारदात का वीडियो बनाते रहे। इसमें कोई शक नहीं की हत्यारा नशे में धुत है और नशे में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। जाहिर है
Read More News: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवानों की खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर की चर्चा, अपर मुख्य सचिव को दिए अहम निर्देश