मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Ads

मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

  •  
  • Publish Date - July 28, 2020 / 06:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

इंदौर: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रदेश के कई भाजपा नेताओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी कड़ी में खबर आई है कि मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी है।

Read More: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्द्रकुमार भनोत हुए कोरोना संक्रमित, प्रदेश में आज कुल 628 नए मामले आए सामने

मंत्री सिलावट ने ट्वीट कर लिखा है कि कोई लक्षण ना होने पर भी मुख्यमंत्रीजी के निर्देश पर मैंने #COVID टेस्ट करवाया था। मेरी और मेरी धर्मपत्नी की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मुझे विश्वास है आप सबकी शुभ कामनाओं से हम कोरोना को हराएंगे और फिर उसी संकल्प से कार्यक्षेत्र में उतरेंगे।मेरे साथियों से आग्रह है वे भी टेस्ट करवाएं।

Read More: नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया स्थगित, कलेक्टर ने कहा कोरोना गाईडलाईन का पालन करवाना होगा मुश्किल

मंत्री सिलावट और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी एवं उनकी धर्म पत्नी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Read More: बॉलीवुड एक्टर अनुपम श्याम की तबीयत बिगड़ी, ICU में हैं भर्ती, व्हाट्सएप कर सोनू सूद और आमिर खान से मांगी मदद