छत्तीसगढ़ में फिर मिले 20 नए कोरोना मरीज, आज कुल 198 संक्रमितों की पुष्टि

Ads

छत्तीसगढ़ में फिर मिले 20 नए कोरोना मरीज, आज कुल 198 संक्रमितों की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - August 3, 2020 / 05:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में 20 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि आज ही प्रदेश में 178 मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज मिले कुल मरीजों की संख्या 198 हो गई है। वहीं, आज 265 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 3 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: कूड़े उठाने वाली गाड़ी से कोरोना मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल, पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने शेयर किया वीडियो

आज मिले कुल 198 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 9820 हो गई है। इनमें से 7256 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2503 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 61 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Read More: अब कोरोना जांच में आएगी और तेजी, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी आज से RTPCR जांच शुरु

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 69
दुर्ग- 32
जांजगीर- 27
जशपुर- 25
रायगढ़- 16
कोरबा- 4
महासमुंद- 6
सूरजपुर- 11
धमतरी- 3
राजनांदगांव- 4
कांकेर- 1